आबूरोड, राजस्थान/ रिपोर्ट, दीपेश अग्रवाल ।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा करेगा रक्तदान ।

भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल आबूरोड़ की बैठक भाजयूमो मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा एवम मंडल महामंत्री गणेश आचार्य जी के सानिध्य में सांतपुर में आयोजित हुई।

सर्वप्रथम सभी नवनियुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश सेन ने बताया कि कल 17सिंतबर को हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन पर हमेशा की भांति प्रदेश नेतृत्व एवम जिलाध्यक्ष गोपाल माली के निर्देशानुसार युवा मोर्चा को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करना है।मंडल महामंत्री गणेश आचार्य ने बताया की हर बार की तरह ये रक्तदान शिविर भी ऐतिहाशिक होना चाहिए वे संखया 150 पार होनी चाहिये।नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया की युवाओं ने जब भी कुछ ठाना है तो उसे करके बताया है,कल हम सभी को पुर जोर कोशिश करके इस रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाना है।युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कल का दिन हमारे लिए विशेष है,कल हमारा गठन होने के बाद प्रथम कार्यक्रम है जो कि ओपेरा सिटी में आयोजित होगा ,इस शिविर में हमारे जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित,विधायक जगसीराम जी कोली,भाजयूमो जिलाध्यक्ष गोपाल जी माली सहित भाजप के पदाधिकारी उपस्थित होंगे,युवा मोर्चा को कल शक्ति प्रदर्शन करके इस शिविर को शानदार बनाना है।इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री गणेश आचार्य,नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,युवा मोर्चा महामंत्री जिगर आचार्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश सेन,उपाध्यक्ष महेंद्र बना,हितेश सैनी,कनक चौहान, मंत्री महेंद्र सिंह चिंटू,तुलसी माली,राजेश परिहार,जतिन पाल्, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जिंदल,हिमांशु मिश्र,भगीरथ राव,कमलेश चौहान,संदीप पांडेय,गणपत कुमार,विजय सिंह,अभय सिंह आदि भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply