जिला कलक्टर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत जाम्बुडी में हुई रात्रि चैपाल आयोजित,मौके पर ग्रामीणों की सुनी समस्याए,जिला कलक्टर ने दिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश।

सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे)

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने आबूरोड़ अचंल के दूरस्थ ग्राम पंचायत जाम्बूड़ी में पहुॅच कर रात्रि चैपाल कर ग्रामीणो के समस्याओ को सुना एवं मौके पर समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपस्थित ग्रामीणो ने जाम्बूड़ी क्षेत्र की फलियो मे विद्युत कनेक्शन नहीं होने की समस्या सेे अवगत करवाया ,इस पर जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभिंयता को क्षेत्र का सर्वे कर वंचित फलियो को नियमानुसार फाईल तैयार करवाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार उपस्थित ग्रामीणो एवं जनप्रतिनिधियो ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा टूटी सड़को की मरम्मत के बारें अवगत करवाया, इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए साथ ही उपस्थित ग्रामीणो ने आधार एवं जनआधार बनाने व दूरस्थी हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तृत किया, इस पर जिला कलेक्टर ने इन क्षेत्र में एक अभियान के रूप मे शिविर लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए।  जन सुनवाई के दौरान विधायक जगसीराम कोली ने उपस्थित ग्रामीणो से रूबरू होकर उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ को सुना एवं जिला कलेक्टर को समस्या समाधान के लिए कहा।      इस जनसुनवाई मे विभिन्न विभागो के 17 प्रकरण दर्ज किये गए, जिसे मौके पर ही उपस्थित अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चैपाल में प्रधान लीलाराम गरासिया,  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी0 शुभमंगला ,उपखण्ड अधिकार आबूपर्वत कनिष्क कटारिया, विकास अधिकारी नवलाराम, सरपंच केली देवी समेत जनप्रतिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply