हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

सिरोही/राजस्थान, (हरीश दवे)

सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल, सिरोही में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया एवं छात्र छात्राओं ने कविता,गीत तथा हिंदी दिवस संबंधित नारे भी प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के आरंभ में छात्रा- प्रतीक्षा सिंह, सानवी मेवाडा, सिया खत्री, खुशबू ,छात्र – आयुष आचार्य एवं हिमालय कलावंत ने भाषण के माध्यम से अपने – अपने विचार प्रकट किए । तत्पश्चात प्रधानाचार्या डिंपल मेवाडा ने बताया कि हिन्दी किसी संप्रदाय विशेष की भाषा नहीं, यह जन-जन की भाषा है। हिन्दी हमारे हृदय की भाषा है। लोगों को आकर्षित करती है हिन्दी एवं  इसकी मधुरता। विश्व की सबसे बड़ी भाषा है हिंदी ।हिंदी विषय शिक्षिका कुसुम आर्य ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला तथा कविता के माध्यम से हिन्दी भाषा का महत्व बताया ।शिक्षक कुणाल कलावंत ने बताया कि आज हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में बोली समझी जाने वाली विश्व भाषाओं में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है और शब्दों की संख्या के आधार पर भी विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी बन गई है। यही वजह है कि हर साल देशभर के लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम की समाप्ति सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा निबंध एवं सुलेख लेखन के साथ हुई ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply