सिरोही, राजस्थान ।

राउमावि वराडा में राजभाषा हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया ।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी व अध्यापक संजय शर्मा ने बताया की विद्यालय में राजभाषा हिंदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया,इस अवसर पर 15 विद्यार्थियों ने भाषण,कहानी व कविता के माध्यम से हिंदी की विकास यात्रा एवं आज के परिपेक्ष्य में हिंदी की आवश्यकता के बारे में अपने विचार प्रकट किये जिसमे रेशमा पुरोहित ने प्रथम,भूमिका मेघवाल ने द्वितीय,सन्तोष देवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इन सभी को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया ।

डिम्पल पुरोहित, निशा प्रजापत ,रिंका मेघवाल,इन्दर घांची ने भी सराहनीय प्रस्तुति दी, इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम सहायक मोहनलाल सुथार, उत्सव प्रभारी मोहम्मद रफीक,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूंगिया,उमेश कुमार, अमित कुमार, पूजा कुँवर व प्रियंका कुमारी उपस्थित रहे,कक्षा ग्यारहवी की छात्रा प्रेरणा सैन ने ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

रिपोर्ट , चौथमल सुर्याल

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply