रेल मंत्री ने सांसद देवजी पटेल को 46वें जन्मदिन पर दिया तोहफा ।

25 सितम्बर को भगत की कोठी-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस नई ट्रेन की होगी शुरुआत ।

नई दिल्ली, 13 सितम्बर 2022

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्रीय सांसद देवजी एम. पटेल की मांग पर समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड पर भगत की कोठी-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस (14807/08) नई ट्रेन की घोषणा की।

गौरतलब है कि सांसद पटेल ने हाल ही में नई दिल्ली में रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रवासी राजस्थानियों के आवागमन की सुविधा हेतु समदड़ी-भीलड़ी रेल खण्ड पर नई यात्री गाड़ी शुरू करने की मांग की थी। सांसद पटेल की मांग पर रेल मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 25 सितम्बर, 2022 को सांसद देवजी पटेल के 46वें जन्मदिन पर भगत की कोठी-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस (14807/08) नई ट्रेन की शुरूआत करने की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी की गई।रेलवे बोर्ड के उप निदेषक विवेक कुमार सिन्हा ने 12 सितम्बर 2022 को आदेश जारी कर बताया कि भगत की कोठी-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस (14807/08) ट्रेन जो भगत की कोठी से रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी तथा वापसी में दादर वेस्टर्न से सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड पर चलेगी। उक्त ट्रेन का ठहराव समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धानेरा, भीलड़ी, पाटन, मेहसाणा, साबरमती, अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, सुरत, वापी और बोरेवली स्टेषनों पर ठहराव रहेगा। उक्त एक्सप्रेस ट्रेन में 18 कोच होगे।

‘‘समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड पर भगत की कोठी-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस (14807/08) नई ट्रेन की स्वीकृति जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव जी का तहदिल से धन्यवाद एवं आभार।

इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से संसदीय क्षेत्र के प्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। – देवजी एम.पटेल, सांसद, जालोर-सिरोही‘‘

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply