केन्द्रीय जन जाति एवं जलशक्ति मंत्री बिशवेश्वर टुडे के ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित वैश्विक सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आगमन के दौरान पिण्डवाड़ा मालेरा टोल नाके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत ।

पिण्डवाड़ा / सिरोही , राजस्थान।

-केन्द्रीय जनजाति एवं जलशक्ति मंत्री बिशवेशवर टुडे के वैश्विक सम्मेलन ब्रह्मा कुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आगमन के दौरान मालेरा टोल नाके पर पिण्डवाडा आबु विधायक समाराम गरासिया व पुर्व पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत,नगर मंडल अध्यक्ष महावीर यति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी डुप्पट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया ।टिएसपी को लेकर भी मांग उठाई, स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक समाराम गरासिया ने सम्पूर्ण पिण्डवाडा तहसील एवं पिण्डवाडा नगर पालिका सहित टिएसपी से वंचित रहे सभी 57 गांवो को टी एस पी (ट्राईबल सब प्लान एरिया) में सम्मिलित करवाने के लिए जनजाति मंत्री को विस्तृत से मौखिक में जानकारी दि एवं ज्ञापन दिया गया।इस मौके पर टिएसपी संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनाराम मीणा ने भी टिएसपी की मांग को लेकर मंत्री महोदय को ज्ञापन दिया व टिएसपी को लागु करवाने मे सहयोग करने के साथ क्षेत्र के वंचित गांवो को टिएसपी मे सम्मिलित करवाने हेतु किए गये सभी प्रयासो से अवगत करवाया।जनजाति एवं जलशक्ति मंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजती है तो केन्द्र सरकार आगे की प्रक्रिया को चालु कर देगी।इस मौके पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, विधायक अमृत मीणा,पुर्व विधायक नानालाल आहारी भी साथ थे, साथ हि मंत्री जी के पिण्डवाड़ा मालेरा टोल नाका पर पिण्डवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासीया, पुर्व एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनाराम मीणा, जिला महामंत्री दुर्गाराम गरासीया,पिण्डवाडा नगर मंडल अध्यक्ष महावीर यति,पुर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत, झाडोली मंडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, नगर महामंत्री कमलेश पुरोहित, मोरस सरपंच सरमाराम गरासिया,शिवलाल झाडोली, भीमाणा सरपंच पुखराज प्रजापत,बाबु भाई वरली,मगन गरासिया सही कई भाजपाई मोजुद रहे ।

रिपोर्ट, भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply