आबूरोड/ राजस्थान ।

रिपोर्ट दीपेश अग्रवाल,

जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित एवम आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया की अगुआई में केंद्रीय जल शक्ति (राज्य मंत्री) श्रीमान बिश्वेश्वर टुडू का आबूरोड आगमन पर तलहटी स्थित अम्बिका होटल पर स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष नारायण जी पुरोहित ने बताया की बिश्वेश्वर जी ओडिसा से भाजपा के नेता एवम मयुरगंज से सांसद है,ये भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी है।

7 जुलाई 2021 से भारत के जनजातिय मामले एवम जल शक्ति राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत है।

विधायक समाराम जी ने बतायाबिश्वेश्वर जी ओडिशा के आदिवासी नेता हैं।कोरापुट के जंगलों में पले-बढ़े और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी के रूप में ओडिशा के आदिवासियों के लिए काम करने वाले नेता विश्वेश्वर टुडु केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य का आदिवासी चेहरा बनकर उभरे हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित,विधायक समाराम गरासिया,जिला महामंत्री जयसिंह राव,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र संभरिया, नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण, सुरेश सिंदल,युवा मोर्च अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, भाकर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राव,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, प्रवीण सिंह,दुर्गेश राव,भेरूलाल गोयल,दशरथ राव,जिगर आचार्य,नरेश गर्ग,गणेश बंजारा, पीराराम देवासी आदि भाजपा के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply