श्री साँचोरी जैन युवक मंडल,मुंबई का बहुमान समारोह आयोजित।

मुंबई/ रिपोर्ट, सुरेश पुरोहित

महानगर में श्री साँचोरी जैन युवक मंडल,मुंबई द्वारा बहुमान समारोह का भव्य आयोजन प.पु.मुनि श्री राजपुण्यविजयजी म.सा. व प.पु.मुनि श्री राजसुन्दरजी म.सा.की पावन निश्रा में हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की उपस्थिति में सामुहिक क्षमापना समारोह का आयोजन हुआ।एवं मंगलप्रभात लोढ़ा के महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर श्री साँचोरी जैन युवक मंडल, मुंबई की ओर से उनको शॉल व श्रीफल भेंट कर बहुमान किया गया।उसके बाद तपस्वियों,मेधावी-धार्मिक एवं शैक्षणिक छात्र छात्राओं का बहुमान किया गया। बहुमान समारोह दक्षिण मुंबई के सीपी टैंक रोड़ स्थित लाड़ वाड़ी में रखा गया था। कार्यकम में मंत्री लोढ़ा ने अपने उध्बोधन में सभी तपस्वियों व छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं तपस्वियों की कुछलता जानी। इस दौरान अध्यक्ष पवनराज पी.मेहता, संस्थापक अध्यक्ष मफतलाल एस मेहता, उपाध्यक्ष शांतिलाल बी. चंदन ,सांस्कृतिक सचिव पारसमल एम.जैन, धार्मिक सचिव रमेश जी.संघवी,मानद सचिव ललित पी.बोथरा ने अपने विचार प्रकट किए उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों,तपस्वियों व अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। बहुमान समारोह में सैकड़ों समाज बन्धु मौजूद रहे। संचालन सहसचिव जितेंद्र जे. बोकडिया ने किया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply