सिरोही/ राजस्थान ।

पिंडवाड़ा से खबर

नजदीकी सिवेरा के राजकीय स्कूल मे आया साँप , वन विभाग कर्मचारी अंजू चौहान ने पकड़कर जंगल में छोड़ा।

आज रा उ मा स्कूल के प्राथमिक विंग में नो बेग डे के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था उसी समय बरामदे के पास साँप आ गया जिस पर अध्यापक ने वन विभाग से अंजू जी चौहान को पिंडवाड़ा से बुलाया तो तुरंत चौहान सिवेरा स्कूल पहुची और उन्होंने अपनी कला से साँप को पकड़ लिया और प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर जंगल मे छोड़ दिया।और चौहान ने सभी बच्चों को एक बैठक कर बताया कि सभी साँप जहरीले नही होते है इसलिए इनको कभी मारना नही चाहिए और जहरीले साँपो के चित्र बताए जिसमे नाग कोबरा ,मणिहारी , घोनस , फूरसा साफ अध्यधिक जहरीले होते है इनसे हमेशा बचाव करना चाहिए ।चौहान ने बरसात में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा ने चौहान का तुरन्त सेवा देने पर आभार व्यक्त किया हेड टीचर जसवंत सिंह चौहान पुनाराम राकेश राव शम्भू सिंह बदाराम व ममता दवे उपस्थित थे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply