रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे)

देव झुलनी एकादशी के अवसर पर महलो से निकली पालकियों के दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब ।

राजमहल पदम् जी मन्दिर से राजसी ठाठ में निकली ठाकुर जी की पालकी,

पूरे गन्तव्य मार्ग से लाखेलाव तालाब तक हजारो श्रद्धालु दर्शन को उमड़े,पुलिस का तगड़ा बन्दोवस्त।

जिला मुख्यालय पर देव झुलनी एकादशी पर्व आज धूमधाम से मनाया गया ।शुभ मुहूर्त में नगर के देवालयों के मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। इस अवसर पर भी सेकड़ो वर्ष की परिपाटी में सिरोही राजदरबार के राजमन्दिर में ठाकुर जी की विधिवत पूजा अर्चना महाराज देवतसिंह ने की व राजपरिवार के देवस्थान बोर्ड संचालित पदम् जी मन्दिर में महाराज देवत सिंह ने मंत्रोच्चार के मध्य पूजा अर्चना कि व ठाकुर जी को शयन करवाने राजमन्दिर पदम् जी की पालकी राजसी ठाठबाट के साथ रवाना हुई।पालकी के साथ महाराज देवत सिंह स्वयं पालकी में विराजित ठाकुर जी को हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारों के साथ अपने कंधे पे पालकी को रख चल रहे थे।नीलमणि चोक रोड मुड़ने पर नया वास रोड से ठाकुर जी की पालकी जीनगर समाज,लुहार,समाज,मुरलीधर जी सुनार वाड़ा,गदाधर जी छिपा ओली,चारभुजा नाथ,केसरिया,जी बड़ी ब्रम्हपुरी इत्यादि क्षेत्र के देवालयों की पालकी भी साथ जुड़ती गई।पूरे मार्ग पर पूरा सिरोही नगर व आस पास के गावो से दर्शन करने वाले हजारों की संख्या में उमड़े उसमे देवासी समाज के भर रहे सारणेश्वर जी देवासी समाज के मेले में सज धज के आये देवासी भाई बन्धुओ ने देव झुलनी एकादशी के मेले में अपनी अनूठी उपस्थिति दर्ज करवाई।राज महल से निकली पालकी आयुर्वेदिक चौराहे से लाखेलाव तालाब पहुची जहाँ पालकी रखने के स्थान पर पालकियां बिराजित करवाई गई व स्नान पूजन की धार्मिक प्रक्रिया के साथ हजारो जनो ने ठाकुर जी के दर्शन किये।। सिरोही के महाराज देवतसिंह माउंट आबू ने कहा की यह पर्व प्रति वर्ष हम सदियों से राजसी धार्मिक परम्परा में सभी समाज के साथ मिल जुल कर मनाते आये है।बरसो बार इंद्र देव भी प्रसन्न है है तालाब लबालब भरे हुए है।उन्होंने देवनगरी की धर्मप्राण जनता व देश वासियों को मंगलमयी शुभकामनाये दी और कहा कि हमे अपनी धार्मिक परम्पराओ व संस्कृति की महत्ता को इसी प्रकार बनाये रखना है। देवझूलनी एकादशी के इस महाउत्सव में सुरक्षा व्यवस्थाओ को लेकर जिला व पुलिस प्रशाषन,यातायात पुलिस,नगर परिषद के पुख्ता प्रबंध थे।व पुलिस उप अधीक्षक,एसडीएम,तहसीलदार व सीआई सिरोही राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित व्यवस्थाओ को स्वयं मोनिटरिंग कर रहे थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply