रिपोर्ट,सिरोही(हरीश दवे)

गोयली से सारणेश्वरजी तक बनेगी सडक, विधायक लोढा ने की घोषणा ।

क्षेत्रपाल भगवान के वार्षिक मेले में विधायक संयम लोढा ने लिया भाग ।

गोयली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खेतलाजी मंदिर तक रोड लाईट लगाने की भी घोषणा की ।

शहर के निकटवर्ती ग्राम गोयली में क्षेत्रपाल भगवान के वार्षिक मेले में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने शिरकत कर क्षेत्रपाल भगवान के दर्शन कर सभी के खुशहाली के लिए प्रार्थना की। विधायक संयम लोढा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाडे के साथ स्वागत किया। क्षेत्रपाल विकास एवं मेला कमेटी ने विधायक लोढा को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।विधायक संयम लोढा से गोयली ग्रामवासियों ने मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जिस पर विधायक संयम लोढा ने गोयली से सारणेश्वरजी महादेव तक जाने वाले लिंक सडक को डामरीकरण करने, गोयली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने व नगरपरिषद क्षेत्र से गोयली खेतलाजी मन्दिर तक रोड लाइट लगाने की घोषणा की। विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही के लोगो ने मुझे राजनीतिक में जिंदा रखा है, मै हर समय उनके लिए कुछ न कुछ करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। सिरोही क्षेत्र के विकास कार्यो में कभी कोई कमी नही आने दी है। राजस्थान सरकार से सिरोही को बहुत सौगाते दिलाई है और आने वाले बजट में भी सिरोही के विकास कोई कमी नही रखी जाएगी।गोयलीवासियों ने जो भी मांगेकी है उसे मै पूरी प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगा। गोयली गांव में निम्र घोषणा करने पर ग्रामीणों ने विधायक संयम लोढा का आभार जताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, हरमत सिंह सोलंकी, अमराराम माली, हरीसिंह सोलंकी, डायालाल माली, मांगीलाल रावल, पंचायत समिति सदस्यलक्ष्मण सिंह सोलंकी, प्रकाश प्रजापत, मगाराम लोहार, हिम्मत छीपा, मुकेश प्रजापत, मगन माली, राजेन्द्र माली, शांतिलाल माली, गेनाराम माली, तलसाराम माली, नाथू सिंह सोलंकी, चुन्नीलाल प्रजापत, हिदाराम प्रजापत, मांगीलाल रावल, चौपाराम सिसोदिया सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply