रिपोर्ट, सिरोही / हरीश दवे

विधायक संयम लोढा ने बावली चौराहे से महादेवजी मंदिर तक सडक निर्माण कराने की घोषणा की ।

श्री वारेश्वरी माताजी वार्षिकोत्सव स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित ।

श्री वारेश्वरी माताजी वार्षिकोत्सव स्नेहमिलन कार्यक्रम बावली मे विधायक संयम लोढा ने भाग लेकर माताजी के दर्शन किये। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा से ग्रामीणों ने बावली चौराहे गुदरिया वाली पानी की टंकी से महादेवजी मंदिर तक 1 किमी सडक़ निर्माण कार्य करवाने का आग्रह किया। विधायक लोढा को ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त है, सडक निर्माण कार्य होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में अधिक सुविधा होगी। इस पर विधायक संयम लोढा ने सडक निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। विधायक संयम लोढा के कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाडो के साथ जोरदार स्वागत किया। मेला लाभार्थी मोतीलाल प्रजापति द्वारा लोढा को साफा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर मेला लाभार्थी मोतीलाल प्रजापत, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पुनित अग्रवाल जावाल, धनाराम माली, कुंवर श्रवणसिंह, नारायण सिंह, दशरथ पुरोहित, कानाराम सुथार, सुरेश वैष्णव, मदन सिंह, नारायण सुथार, रितिक मेघवाल, जसवंत सिंह जावाल, हीरालाल पुरोहित, राजेंद्र रावल, मुकेश रावल बरलूट, जबर सिंह सतापुरा सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply