राष्ट्रपति प्रवास तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा,
सिरोही/माउंट आबू ( रिपोर्ट किशन दहिया ) ,
पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में आगामी ११ सितम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय प्रवास को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने माउंट आबू पहुंचकर राष्ट्रपति की आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद बनाने में जुटे हुए हैं। तलहटी से माउंट आबू मुख्य सडक़ मार्ग सडक़ के किनारे की झाडिय़ों की कटाई, छंटाई व सफाई की जा रही है। मानसून के दौरान सडक़ों पर पड़े गढ्ढों को भरकर दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रपति की आवासीय व्यवस्था पूर्ण सुरक्षित रखने, सफाई व्यवस्था को पुख्ता बनाने, तलेटी से माउंट आबू मार्ग पर घूमते आवारा पशुओं की रोकथाम को सख्त कार्यवाही करने, रूट चार्ट के अनुसार स्पीड बे्रकर्स की जांच व अनावश्यक स्पीड ब्रेकर्स को हटाने, प्रोटोकॉल नियमों का पूरी तरह से पालन करने की समेत विभिन्न कार्यों को पूरा करने का कार्य जोरों पर चल रहा है।कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉॅ. टी. शुभमंगला, माउंट आबू उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा, आरएसईबी एससी के.एल. मेघवाल, एक्सईएन पी.के. खत्री, रूडिफ एक्सईएन महेंद्र समधानी, सीआई किशोर ङ्क्षसह भाटी, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गर्ग, एक्सईएन बाबूलाल वर्मा, पीडब्लयूडी एससी कपिल वर्मा, नगरपालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, एईएन नवोदित सिंह, संजीव कुमार संचेती, शंभू सिंह राव, नायब तहसीदार कुंज बिहारी झा, राजकिशोर शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित आवास स्थल ज्ञान सरोवर परिसर स्थित पीस कॉटेज का बारीकी से निरीक्षण कर राष्ट्रपति के आवास, उनके भोजन, ध्यान मेडिटेशन, प्रात:कालीन सभा से लेकर अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।इस मौके पर ब्रह्माकुमारी संगठन के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युजंय ने राष्ट्रपति प्रवास के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारीगण, ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय पांडव भवन पहुंचे। जहां राष्ट्रपति प्रवास के लिए हो रही तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

