देव झुलनी एकादशी पर निकाली भगवान की पालकी,
पिण्डवाड़ा /सिरोही ;
रिपोर्ट भूपेंद्र परमार,
भगवान के जयकारे के साथ पिण्डवाड़ा नगर का माहौल हुआ भक्तिमय।
-पिण्डवाड़ा देव झुलनी एकादशी पर नगर मे विभिन्न मन्दिरो से भगवान की पालकी निकाली गई ,कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में भी देव झूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। देव झुलनी एकादशी पर्व को लेकर शुभ मुहूर्त में मंदिरों पर ढोल धमाकों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान भगवान के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। नगर वासियो ने मंदिरों में जाकर भगवान की पुजा अर्चना कर नगर के लिए खुशहाली की कामना की । देव झूलनी एकादशी पर्व को लेकर द्वारकाधीश भगवान मन्दिर, महालक्ष्मी मंदिर, सुर्यनारायण भगवान मन्दिर, हनुमान मंदिर,लक्ष्मी नारायण भगवान मन्दिर,केशव भगवान मन्दिर, सरीयादेवी मन्दिर,राम मंदिर एवं सेनजी महाराज मंदिरसे पालकी निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए गोगाजी सरोवर तालाब पहुंची जहां पर हजारो भक्तो की उपस्थिति मे भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो नगर वासियो ने भाग लिया तथा भगवान के जयकारों से चारों और वातावरण भक्ति मय हो गया। नगर के विभिन्न मन्दिरो से निकाली गई पालकी के दौरान नगर वासी एवं भक्त गण नाचते हुए तथा भगवान के जयकारे लगाते हुए, *”हाथी घोडा पालकी”**”जय कन्हैया लाल की”* के साथ आगे बढ़ रहे थे तथा महिलाएं भी मंगल गीत गाती हुई साथ चल रही थी कई मंदिरों में रात्रि में भजन संध्या के कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें नगर वासियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
भूपेन्द्र परमार V24 न्यूज पिण्डवाड़ा सिरोही

