राज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुए अनेक आयोजन।

सिरोही/ रेवदर,। रिपोर्ट (हरीश दवे) ;

करोटी मार्ग स्थित राज चिल्ड्रन एकेडमी सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे । विद्यार्थियों द्वारा कविता, ड्रामा, गीत एवं भाषण के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया । प्रधानाचार्य अभिषेक बटेसर ने बताया कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं, भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं, सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में भी जानकारी दी । विद्यालय में कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने पूरे दिन शिक्षक की भूमिका निभाई एवं अध्यापन करवाया। अंत में विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षकों के साथ केक काटकर एवं मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में शिक्षक कैलाशदान चारण, राजेश जोशी, कैलाश कंवर, निशा जोशी, जितेन्द्र संत, महेंद्र कुमार, लक्ष्मण लाल, सत्येन्द्र योगी, काजल सोनी, माही, ट्विंकल, दीपिका समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply