माउंट आबू, / रिपोर्ट किशन दहिया।
खुशी सेवार्थ ट्रस्ट गौशाला आबू पर्वत के तत्वावधान में श्री राजकिशोर जी शर्मा नगरपालिका नाकेदार एवं श्री सौरभ जी गंगड़िया, भाजपा पार्षद के सहयोग से आज आबू पर्वत में बेसहारा, बीमार एवं लमपी रोग से ग्रस्त गौ वंश के बचाव के लिए आयुर्वेदिक लड्डू बना कर खिलाए गए। जिसमे खुशी सेवार्थ ट्रस्ट के गौरव कौशिक एडवोकेट, विष्णुदत्त कौशिक पशु चिकित्सालय के डॉक्टर अमित जी चोधरी, भाग्य दत्त डोडियार एवं दशरथ लखरा का सहयोग रहा।
