अखेलाव,दूधिया तालाब की पाल पर सुरक्षा को लेकर नगर परिषद ने करवाई बेरिकेटिंग।
रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे)
नगर के तालाबो में जल आवक बढ़ने व देव झुलनी एकादशी पर पुराना बस स्टैंड के अखेलाव तालाब पर सुरक्षा के मद्दे नजर v 24 न्यूज़ चेनेल की खबर के बाद आज तालाबो की पाल पर नगर परिषद की आपदा प्रबंधन टीम ने आयुक्त अनिल झींगोंनिया के निर्देश पर बांस के डंडो से बेरिकेटिंग की ताकी कोई भी व्यक्ति असावधानी से तालाब में दुर्घटना का शिकार न बने।

