भील समाज बहुत ही पुरुषार्थी और मेहनती समाज, इतिहास गौरवशाली- विधायक संयम लोढा

भील समाज के बाबा रामदेवजी के मेले में पहुंचे लोढा

रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे)

भील समाज का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। भील समाज में वाल्मीकि, सबरी, हनुमान, केवट, निशाद, एकलव्य, महाराणा प्रताप के साथ पूंजा भील, दुदा भील, शिवाजी के साथ में बावले भील सहित अनेक ऐसी लंबी श्रृंखला भीलसमाज के महापुरुषों की रही है जिन्होंने समय समय पर देश, समाज और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।यह बात मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कही। वे पाडीव पंचायत के वरली गांव में 16 गांव के भील समाज के बाबा रामेदवजी मेले में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भील समाज को अपने इस श्रेष्ठ गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना चाहिए। सीख लेना चाहिए और वर्तमान समय में जो चुनौतियां हमारे सामने हैं, उसको स्वीकार कर उसके लिए तन, मन व धन से आगे आकर उसके लिए काम करना चाहिए। लोढा ने कहां कि भील समाज बहुत ही पुरुषार्थी और मेहनती समाज है। परंतु कुछ कारणों व कमियों के चलते आज आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। अपने गौरवमय परंपराओं का पुनर्जागरण कर फिर से समृद्धशाली और आगे लाया जा सकता है। लोढा ने कहा शिवगंगा झाबुआ द्वारा हलमा, जागृति यात्रा, जल, जंगल, जमीनए, जन व जानवर को आधार बनाकरहलमा व मातानुवन के माध्यम से समाज के युवाओं को प्रेरणा देकर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा अपने गांव में जल, जंगल, जमीन, जन व जानवर का संवर्धन से समृद्धशाली गांव बनाने का संकल्प लिया जा रहा हैं।विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमे कम खर्चा कर अपने बच्चो की पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में सबसे अधिक जरूरी शिक्षा है। समाज को आने वाली पीढी आगे बढाएगी इसलिए आने वाली पीढी को शिक्षा से जोडे। नशे से दूर रहे, नशे से व्यक्ति समाज से धीरे धीरे अलग होता जाताहै। बच्चो को खेल खेलना सिखाएं, खेल से बच्चे का आत्मविश्वास बढता है। लोढा ने कहां कि सिरोही में सभी धार्मिक स्थानों पर सडको का निर्माण किया जा रहा है जिससे लोगो को आने जाने में सुविधा होगी। समाज के लोगो ने विधायक लोढा से छात्रों के लिए छात्रावास बनाने की मांग की जिस पर लोढा ने शीघ्र छात्रावास बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जावाल नगरपालिका अध्यक्ष कानाराम भील ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सरतरा पूर्व सरपंच भेराराम राणा, उकाराम भील पाडीव, सोताराम भील पाडीव, एनएसयूआई बलॉक अध्यक्ष मुकेश राणा, अन्नाराम भील, भरत भील, चोपाराम भील, नवाराम भील, पाडीव सरपंच देशाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच जोगाराम, ताराराम मंडवारा,भूताराम मँडवारा, सोमजी लाल सरदारपुरा, भूतगांव चौथाराम, देलदर मावताराम, मंडवारिया मोटाराम, छोगाराम जावाल, भरत कुमार ऊड, अचलाराम गोयली, ओबाजी गोयली, जीवाराम भील, सताराम जावाल, जोनाराम सरदापुरा, बीनाजी बलवना, चुन्नीलाल शांतिनगर सहित समाज के पंच प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply