रिपोर्ट , सिरोही(हरीश दवे)

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार ने अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण शिक्षण प्रशिक्षण योजना राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नोएडा द्वारा पत्राचार के माध्यम से करवाई जाने वाली विभिन डिग्रियों के अंतर्गत प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण की अंक तालिका से नॉट क्लियर को हटाकर अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने से वे अध्यापक बनने के लिए पात्र हो सकेंगे। भारत सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है । इस अवसर पर सेवारत शिक्षाकर्मियों पेराटीचर , मां बाड़ी शिक्षा सहयोगियों आदि ने दर्जनों की तादाद में उपस्थित होकर के पूर्व प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण की अंकतालिका से नॉट क्लियर हटवाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान के लिए समग्र शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार का आभार जताते अभिनंदन समारोह आयोजित किया। समारोह मे शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष छोगाराम चोहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य के लिए समग्र शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार द्वारा केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से किए गए पत्र व्यवहार ,संवाद एवं अथक प्रयासों से हजारों लोगों के अध्यापक बनने का रास्ता खुला है । कार्यक्रम में पैराटीचर संघ के अध्यक्ष चुगाराम गरासिया, मां बाड़ी शिक्षा सहयोगी संघ के अध्यक्ष मगनलाल, भीमरा राम गरासिया ,अशोक कुमार आदि ने ने भी संबोधित करते हुए डिगार का हार्दिक आभार जताया ।उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण डीएलएड अंतर्गत परीक्षा की अंक तालिका में एन सी अर्थात नॉट क्लियर दर्ज होने से वे अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए पात्र नहीं माने जा रहे थे । इसको लेकर समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार ने भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री ,राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय के प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय निदेशक समेत विभिन्न स्तरों पर पत्र व्यवहार एवं संवाद कर उक्त समस्या का समाधान कर राहत दिलवाने की मांग उठाई थी, इसी संदर्भ में माननीय न्यायालय में भी याचिका दायर की गई थी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा परीक्षार्थियों की अंक तालिका से एनसी हटाकर राहत दी गई है, इससे हजारों कार्मिकों के शिक्षक बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। अभिनंदन समारोह के दौरान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल परमार, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रकाश राजपुरोहित, सिरोही जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर, जिला मंत्री मीठा लाल लोहार ,हरजीराम गाडोलिया, मदन गवारिया ,लालाराम देवासी ,मोहनलाल मेघवाल, प्रहलाद प्रजापत ,किशोर रावल ,रतिराम गर्ग, एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष अनोप सिंह सोलंकी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीवन दान चारण, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पर्वत सिंह देवड़ा, सिरोही चिकित्सालय नर्सेज यूनियन के अध्यक्ष प्रभु सिंह जोधा पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह संयोजक हनवत सिंह देवल , टेकाराम कलबी, व्याख्याता संघ के भरत माली, देवी लाल चौधरी, आंगनवाड़ी कार्मिक संघ की अध्यक्ष देवी बेन देवासी , उषा सुआरा, सहायक कर्मचारी संघ के विशाराम मेघवाल, अरविंद प्रजापत, रमेश सेन पीएचइडी तकनीकी कर्मचारी संघ के देवी सिंह, करण सिंह मंत्रालयक कर्मचारी संघ के मगनलाल, इंद्र लाल प्रजापत प्रबोधक गोविंद सिंह नितोड़ा, विक्रम सिंह पाडीव समेत दर्जनों कार्मिकों ने उपस्थित थे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply