माउंट आबू/ सिरोही (किशन दहिया ) ;

माउंट आबू में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ समापन ।विशाल शोभायात्रा के साथ शहर में निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा ।

सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान हर जगह रहे तैनात।

प्रदेश के सबसे ऊंचे शहर माउंट आबू में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का आज समापन हुआ ।

शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की की गई थी स्थापना जिसको लेकर के आज शहर में भगवान गणेश की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के अंबेडकर सर्कल से गाजों बाजों के साथ रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी इस दौरान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए नजर आए वही नगर पालिका की ओर से भी शहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम को लेकर के व्यवस्था एबी चाक-चौबंद की गई और पुलिस के जवानों का भी शोभायात्रा व विसर्जन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और आज इस विशाल शोभायात्रा के दौरान माउंट आबू का माहौल भक्ति में नजर आया माउंट आबू में की गई विभिन्न गणेश प्रतिमाओं का विधि विधान व पूजा-अर्चना कर सभी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया इस दौरान पालिका अध्यक्ष जीतू राणा नगरपालिका के समस्त पार्षद विभिन्न संगठनों के लोग एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply