मंगल आरती के साथ हुआ गणपति विसर्जन

रिपोर्ट / सिरोही, (हरीश दवे)

गणपति बप्पा मोरिया की गगनभेदी जयकारे,,,

नासिक ढोल व डीजे की मधुर धुन के साथ युवा-युवती थिरकते हुए भगवान गणपति के विसर्जन को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे बप्पा की शोभायात्रा सुभाष पार्क से कालकाजी तालाब के लिए रवाना हुई।

इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। नाचते गाते शोभायात्रा कालकाजी तालाब पहुची।

जहाँ भगवान गणपति की मंतोउचारण के साथ पूजा की व सिरोहीवासियो के लिए खुशहाली की कामना की।इस दौरान मुकेश भाई, दिनेश कुमार, मंजू देवी, मीना मेवाड़ा, योगेश, नीरज मेवाड़ा, सुरेश भाई कलर वाले, अध्यापक अशोक कुमार, अशोक धवली, मुकेश अतिथि होटल सहित दर्जनों युवा-युवतियां मौजूद थी।ये पहले बार था जब अच्छी बारिश, कालकाजी का भराव व गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब में बोर्ट की व्यवस्था थी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply