सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे)

तालाब में डूबने से युवक की मौत,

अखेलाव तालाब में मिला तैरता शव,

जलाशयों के निकट सावधानी बरतने की जरूरत ।

पुराना बस स्टैंड स्थित अखेलाव तालाब अभी लबा लब भरा हुआ है यही स्तिथि दूधिया व कालकाजी तालाब की भी है अभी गणेश विषर्जन, तालाब पूजन व आगामी देव अक्षोहिणी ग्यारस पर पुराना बस स्टैंड पर हजारो जनो का भी मेला भरेगा जिस दौरान इस बार नगर परिषद प्रशाशन को सुरक्षा के तगड़े बन्दोवस्त पुलिस प्रशाषन के साथ करने होंगे अन्यथा तालाब कि ढलान पर भगदड़ मचने व असावधानी वश दुर्घटना का अंदेशा सदैव बना रहता है व दूधिया तालाब पे भी सुरक्षा दीवार नही होने की वजह से भी अनहोनी हो सकती है व पूर्व वर्षो में यहाँ भी डूबने से मौत हो चुकी है।

आज पूर्वान्ह जब नगर परिषद के सफाई कर्मी जब अखेलाव तालाब पे सफाई करने पहुचे तो वहां पानी मे युवक को तैरते हुए पाया।जिसकी सूचना सिटी कोतवाली को देने पर पुलिस व नगर परिषद की टीम व समाज सेवियो सहित लॉयन्स क्लब के प्रकाश प्रजापति व पूर्व पार्षद जितेंद्र खत्री भी वहां पहुचे व तालाब में तैरते शव को बाहर निकाला जिसकी शिनाख्त योगेश खत्री पुत्र मगन खत्री सुथार वाड़ा निवासी के रूप में हुई।पुलिस व समाज सेवी प्रकाश प्रजापति ने शव को मोर्चरी पहुचाया व पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौपा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply