पिण्डवाड़ा टिएसपी संघर्ष समिति की बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तय कर महत्वपूर्ण विचारो पर चर्चा हुई।

पिण्डवाड़ा/ सिरोही V24 न्यूज;
पिण्डवाड़ा 04 सितम्बर 2022
आज टीएसपी संघर्ष समिति की बैठक मंगल कलश चौराहे के पास स्थित कैलाश मेडिकल पर हुई।
जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा हुई।
आगामी 11 व 12 सितम्बर को उदयपुर में जनजाति आयोग के राष्ट्रिय अध्यक्ष हर्ष चौहान से मिलने एवं टीएसपी को लेकर ज्ञापन देने सम्बन्धी वार्ता हुई ।राष्ट्रपति महोदया को भी मिलने हेतु कार्यवाही पर चर्चा हुई। संघर्ष समिती के अध्यक्ष धनाराम जी मीणा ने मुख्यमंत्री जी से शीघ्र मिलने हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
और समिति संरक्षक मदनसिंह जी डाबी ने टिएसपी की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी तक हमारी टिएसपी को लेकर मांग पहुंचाने हेतु एवं क्षेत्र वासियो द्वारा पोस्टकार्ड भेजकर मांग को मजबूत करने हेतु पोस्टकार्ड अभियान चलाने पर विचार प्रस्तुत कर विचार-विमर्श किया गया ।
इस बैठक में टी एस पी संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनाराम मीणा, संरक्षक मदन सिंह डाबी,अशोक सेन,रमेश पटेल,शंकर राज पुरोहित,जीतेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह, भूपेन्द्र परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट भूपेन्द्र परमार
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply