बाणमाता के दर्शनार्थ माली समाज का दल रवाना, विधायक ने दी रवानगी ।

रिपोर्ट – शिवगंज(हरीश दवे)

चित्तौडगढ़ स्थित गहलोत परिवार की कुलदेवी बाण माता मंदिर के दर्शनार्थ माली समाज के दर्शनार्थियों का एक दल शनिवार की सुबह बस से रवाना हुआ। केराल निवासी छोगाराम गहलोत के पुत्रों जवानमल, सुरेश कुमार, महेन्द्र कुमार व प्रकाश कुमार की ओर से आयोजित इस दर्शन यात्रा को विधायक संयम लोढ़ा ने झंडी दिखाकर रवानगी दी। जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर तहसील रोड़ से छह बस और दो कार के माध्यम से करीब दो सौ से अधिक माली समाज के दर्शनार्थी बाण माता मंदिर दर्शनार्थ रवाना हुए है। यह सभी यात्री बाण माता के दर्शन कर महाआरती में भाग लेने के पश्चात रविवार की देर शाम तक शिवगंज पहुंचेंगे। यात्रा की रवानागी से पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने सभी यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बसों को झंडी दिखाकर रवानगी दी। इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष मांगीलाल टांक, नारायणलाल परिहार, कांतिलाल माली, पार्षद प्रकाश कुमार, लाभार्थी परिवार के ललित कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, हितेष कुमार, पियुष कुमार, विहान माली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply