राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में 9 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन ।
आबूरोड/सिरोही V24 न्यूज (मगन प्रजापत) ;
आबूरोड के सेट मंगल चंद राजकीय महाविद्यालय मे छात्रसंघ अध्यक्ष छत्तर सिंह देवड़ा के नेतृत्व मे छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्या पर आज महाविद्यालय परिसर में 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। वही विद्यार्थियों ने बताया की विद्यालय परिसर में निशुल्क वाईफाई की सुविधा खेल मैदान गार्डन की साफ-सफाई कैंटीन समेत विभिन्न समस्या के समाधान निस्तारण कराया जाए ।जिसको लेकर के छात्रसंघ अध्यक्ष छात्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रथाराम गरासिया छात्र संघ महासचिव विनीता बेरवा छात्र संघ संयुक्त सचिव नरेश शर्मा , पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित सिंह,मनीषा बेरवा ,आकाश जानी ,कैलाश चौधरी, जेताराम रणछोड़ ,हीतेंद्र सिंह ,कुसुम गोयल वर्षा परमार ,अंकिता ,खुशी , गौतम परिहार, और कई विद्यार्थी मौजूद रहे ।

