सिरोही/पिंडवाड़ा V24 न्यूज/ भूपेंद्र परमार;

पिण्डवाड़ा नगर पालिका चेयरमैन जितेंद्र प्रजापत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास ।

पिण्डवाड़ा नगर पालिका मे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सभी 20 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव की बैठक मे भारी पुलिस दलबल के साथ नगर पालिका परिसर में बिना विवाद व शांतिपूर्ण तरीके से पहुंच गए थे। जिला प्रशासन बैठक को लेकर बहुत ही सतर्क दिखाई दिया, जबकि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा ।

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका में बैठक हुई ,

पिण्डवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामलाअविश्वास को लेकर मतदान प्रकिया प्रारंभ कर मतदान करवाया गया , जिसमे सभी 25 पार्षदो ने व विधायक समाराम गरासिया ने वोट दिया ,जिसमे चेयरमैन जितेन्द्र प्रजापत के खिलाफ 20 पार्षदों ने किया वोट ।

चेयरमैन जितेन्द्र प्रजापत के पक्ष में 5 पार्षद व एक विधायक ने डाला वोट ।इस प्रकार नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास।तत्पश्चात उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार द्वारा आधिकारिक घोषणा की गईं।

प्रशासन से अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम खोड, उपखंड अधिकारी हंसमुखकुमार, उप पुलिस अधीक्षक पिण्डवाड़ा DYSP जेठू सिंह करणोत पिण्डवाड़ा सीआई चंपालाल सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया । कुछ दूरी पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित,प्रधान नितिन बंसल,अर्जुन पुरोहित,नगर अध्यक्ष महावीर यति एवं भाजपा समर्थको ने अविश्वास मे शामिल 20 पार्षदो व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ।100 मीटर तक लगाई गई थी बैरिकेड ।

रिपोर्ट ,भूपेन्द्र परमार /पिण्डवाड़ा सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply