सिरोही/ शिवगंज (हरीश दवे) ;
विधायक लोढ़ा ने किया पशु आश्रय स्थल का अवलोकन ।व्यवस्थाओं के लिए गोसेवकों को दिया साधुवाद ।
- एनीमल हैल्प रेस्क्यू टीम की मांग पर पालिकाध्यक्ष को दिए निराश्रित पशु स्थल के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश ।
शिवगंज(हरीश दवे)
मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने शुक्रवार को आखरिया चौक में लंपी स्कीन डिजीज से ग्रसित पशुओं की सेवा के लिए एनीमल हैल्प रेस्क्यू टीम की ओर से संचालित किए जा रहे पशु आश्रय स्थल का अवलोकन किया। विधायक लोढ़ा ने आश्रय स्थल पर उपचाराधीन निराश्रित पशुओं के उपचार के लिए टीम की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। विधायक ने रेस्क्यू टीम के कार्यकर्ताओं की मांग पर पालिकाध्यक्ष को इस प्रकार के पशुओं की सेवा के लिए टीम को भूमि उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार विधायक लोढ़ा शुक्रवार की दोपहर को पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची के साथ आखरिया चौक में एनीमल हैल्प रेस्क्यू टीम की ओर से लंपी स्कीन डिजीज से ग्रसित निराश्रित पशुओं के उपचार एवं उनकी सेवा के लिए अस्थाई तौर पर संचालित किए जा रहे आश्रय स्थल पहुंचे। विधायक ने वहां मौजूद एनीमल हैल्प रेस्क्यू टीम के महिपाल रावल सहित अन्य कार्यकर्ताओं से बीमारी से ग्रसित पशुओं के उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक लोढ़ा ने गोसेवकों की ओर से की जा रही निराश्रित पशुओं की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रेस्क्यू टीम के सदस्य महिपाल रावल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मांग पर विधायक ने पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची को इस प्रकार के पशुओं की सेवा के लिए गोसेवकों को निराश्रित पशु स्थल संचालित करने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

