माउन्ट आबू V24 न्यूज/ किशन दहिया;
ओड़िया ग्राम पंचायत में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित ।
शिविर में विभिन्न आवेदन हुए प्राप्त अधिकारियों ने आवेदन पर निस्तारण करने का दिया ग्रामीणों को आश्वासन
माउंट आबू और प्रदेश की एकमात्र ग्राम पंचायत ओरिया में जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल के निर्देश पर आज 2 सितंबर शुक्रवार को सरपंच शारदा देवी की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके चलते इस शिविर में ग्रामीणों के समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने पट्टा हस्तारण, पट्टा वितरण, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, रोडलाइट, गुरुशीखर तक रोड दुरस्त, पार्किंग व्यवस्था,अचलगढ में कपूर सागर में जलकुंभी निकासी, गुरुशीखर से उतरज,शेरगांव तक ग्रेवल रोड दुरस्त करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त जिसको लेकर के मौजूद अधिकारियों ने शीघ्र ही आवेदन पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर उप वन संरक्षक विजय पाल सिंह सहायक अभियंता व जलदाय विभाग के राजेंद्र गुर्जर पटवारी प्रभु राम वार्ड पंच प्रेमाराम पालिका गंगा सिंह कनिष्ठ सहायक मोहनलाल हिम्मत सिंह पंचायत सहायक मानसिंह मंजू सुनीता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।

