पिंडवाड़ा/भूपेन्द्र परमार /V24 न्यूज ;
शिवसेना द्वारा नगर के मुख्य बाजार मे गणेश प्रतिमा स्थापित करने के साथ हि नगर के हर गली मोहल्ले मे भी स्थापित कि गई गणेश प्रतिमा , गणेश महोत्सव से नगर में चहल पहल बढी,पांडाल मे देर रात्रि तक होने लगे कई कार्यक्रम। पिण्डवाड़ा-पिण्डवाड़ा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर मुख्य बाजार मे शक्ति माता चौक से लेकर गली-गली में गणपति जी की प्रतिमा की स्थापित करने के साथ की नगर में चहल पहल बढ गई है तथा पाण्डालो के सामने देर रात्रि तक गणेश भक्त भजनों पर थिरकते नजर आ रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश महोत्सव का रंग पुरे नगरवासीयों पर छाया हुआ है जिसको लेकर प्रत्येक गणेश पाण्डाल को सजाया गया है। भजनों पर बच्चों से लेकर बडो तक कदमों से कदम मिलाकर नृत्य करते नजर आ रहे है औरचारो और रात्री कार्यक्रम मे पांडाल मे नाचगान व गरबा रास की भी धुम है तो कई यज्ञ करवाये जा रहे है। शिवसेना द्वारा शक्ति माता चौक में स्थापित गणेश प्रतिमा को विधि विधान के साथ न केवल स्थापित किया गया, साथ हि पांडाल भी रंग बिरंगी रोशनी से जोरदार सजाया गया है। मुख्य बाजार शक्ति माता चौक मे शिवसेना द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा शिव के रूप मे नंदी पर विराजमान है। जो बडी सुन्दर भव्य एवं मनमोहक है। मुख्य बाजार में शिवसेना द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शनों के लिए भक्तगणो को तांता लगा रहता है। जबकि गलीयों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के वहा अलग अलग दिन कई कार्यक्रम के साथ गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष भोग से लेकर भजन की व्यवस्थाओं भी युवा कमेटीयो द्वारा कि जायेगी है। गणेश महोत्सव कार्यक्रम पुरे नगर में उत्साह के साथ मनाया जाता है।
भूपेन्द्र परमार V24 न्यूज पिण्डवाड़ा सिरोही

