सिरोही /V24 न्यूज/ हरीश दवे ;

शिक्षकों एवं कार्मिकों का कलेक्ट्रेट में भारी प्रदर्शन।                           

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के बैनर तले सिरोही में शिक्षकों एवं कार्मिकों ने सैकड़ों की तादाद में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन के साथ जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समग्र शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह  डिगार ने बताया कि रैली के रूप में सैकड़ों की तादाद में शिक्षक एवं कार्मिक कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।इसी निरंतर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को भी विरोध प्रदर्शन के साथ में ज्ञापन सौंपकर शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के हल करने की मांग की। इस दौरान भारी नारेबाजी कर अस्थाई मानदेय कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग की गई ,वही प्रदेश के नियमित्त शिक्षकों एवं कार्मिकों के लिए वेतन विसंगति दूर करवाने ,स्थानांतरण नीति लाने ,नोशनल लाभ के मामले सुलझाने, प्रबोधक समेत समस्त कैडर की पदोन्नति करवाने, टीएसपी एवं नॉन टीएसपी की समस्या से निजात दिलवाने ,महात्मा गांधी स्कूलों के लिए अलग शिक्षक भर्ती करवाने, चयनित वेतनमान प्रति 8 वर्ष पर दिलवाने, व्याख्याताओं को 9 वर्षीय  एसीपी देकर न्याय दिलवाने, B.Ed योग्यता धारी अध्यापकों के एक बकाया वेतन वृद्धि दिलवाने समेत कई मांगे शामिल है। इस  दौरान समग्र शिक्षक संघ के  प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल परमार, संयुक्त मंत्री प्रकाश पुरोहित ,जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर, एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष अनोप सिंह सोलंकी ,जिला शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष छोगाराम चौहान ,पैराटीचर संघ के अध्यक्ष चूगाराम गराशिया, पंचायत सहायक संघ के चंद्रपाल सिंह, हनुमान सिंह देवल, मां बाड़ी शिक्षक संघ के भीमराराम ,शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पर्वत सिंह देवड़ा ,प्रबोधक संघ के हरिराम, विशा राम मेघवाल अरविंद प्रजापति मदन लाल प्रजापत समग्र शिक्षक संघ के जिलामंत्री मीठा लाल लोहार ,जिला संगठन मंत्री छैल सिंह परमार, मोहनलाल मेघवाल, प्रहलाद प्रजापत, हरजीराम गाडोलिया, महेंद्र सिंह रामपुरा ,ईश्वर पुरोहित ,मुकेश पुरोहित, बने सिंह देवल, प्रभु सिंह जोधा, प्रीति प्रसाद, टेकाराम कलबी, अशोक कुमार ,इंद्र लाल प्रजापत, अरविंद प्रजापति, गोविंद सिंह नितोड़ा,प्रल्हाद प्रजापत, आदि ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर सैकड़ों कार्मिक मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply