सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ;

अस्पताल के ई-उपकरणों के बारे में दिया प्रशिक्षण- डॉ. राजेश कुमार          

चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध बायो मेडिकल उपकरणों के रखरखाव एवं मरम्मत हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा भवन में केटीपीएल द्वारा प्रशिक्षण का का आयोजन किया गया जिसमें जिले के चिकित्सा संस्थानों से लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर तथा स्टोर इंचार्ज को प्रशिक्षण चिकित्सा संस्थान पर उपलब्ध उपकरणों के रखरखाव मरम्मत हेतु प्रशिक्षण दिया गया।         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों पर स्थापित बायो मेडिकल उपकरणों के मरम्मत एवं रख रखाव के बारे में जिले के चिकित्सा संस्थानों जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर तथा स्टोर इंचार्ज को केटीपीएल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में बताया की किसी भी सिस्टम में मरम्मत की जरूरत है या उपकरण खराब होता है, तो उसकी सूचना भी ऑनलाइन दर्ज करे साथ बायो मेडिकल उपकरणों के रख रखाव के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों से आये चिकित्सा कर्मियों को बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए सकारात्मक पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखने की जरुरत है। चिकित्सक सतर्क व संवेदनशील होकर कार्य करें। प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी मुख्यालय में नियमित रूप से रहकर क्षेत्र की स्थिति पर निगरानी रखें। इस अवसर प्रशिक्षण में डिविजनल बायोमेडिकल इंजीनियर मनीष शर्मा जोधपुर से उपस्थित हुए प्रशिक्षण दिया तथा केडीपीएल के प्रतिनिधि के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेश कुमार, डीएनओ ओमप्रकाश वर्मा के साथ अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।                                                       

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply