सिरोही V24 न्यूज/ (हरिश दवे) ,

सिरोही जिले के युवाओं व किसानों के साथ सरकार ने किया छलावा-लुंबाराम चौधरी

सिरोही(हरिश दवे)

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में विभिन्न जिलों में सरकार ने उपखंड स्तर पर 29 कृषि महाविद्यालय की घोषणा की है,मगर सिरोही जिला हेडक्वार्टर होते हुए भी सिरोही को कृषि महाविद्यालय नसीब नहीं हुआ।चौधरी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ढिलाई के कारण सिरोही जिले में अभी तक कृषि महाविद्यालय की घोषणा नहीं हुई है,जो कि सिरोही जिले के युवाओं व किसानों के साथ धोखा हुआ है।अगर आने वाले बजट के पूर्व में सिरोही जिले में कृषि महाविद्यालय की घोषणा नहीं हुई तो मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सरकार की रहेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply