सिरोही ,V24 न्यूज नेटवर्क. ;

पाड़ीव में लम्पि स्किन डिजीज रोकथाम के लिए भामाशाह दिल खोलकर मदद कर रहे है।

पशु चिकित्सक बैरवा का विशेष रूप से सहयोग मिल रहा है,

सिरोही के निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में लम्पि स्किन डिजीज रोकथाम उपचार के लिए समाजसेवियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। गॉव पाड़ीव में समाजसेवी व भामाशाह के तन-मन-धन से सहयोग मिल रहा है जिससे अभी तक सैकड़ो गौवंशो का उपचार किया जा चुका है। गौवंशो के दवाईयों व उपचार शिविर आयोजित किया गया था जिसमे सामाजिक महिला कार्यकर्ता हरिप्रिया मुंबई की ओर से सोलह हजार रुपए,चौथाराम प्रजापत दस हजार रुपए व चुनीलाल प्रजापत पांच सौ रुपये का सहयोग राशि भेंट की जिससे गाँव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया था और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। गाँव मे लम्पि से ग्रसित गौवंश को लड्डू व इंजेक्शन,बोतल व गोलियां दी जा रही हैं जिससे गौवंश ठीक हो रहे है। समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने बताया कि पाड़ीव में गौवंशो के इलाज के लिए एकबार लम्पि स्किन डिजीज रोकथाम शिविर आयोजित किया गया था तथा अभी भी कुछ गौवंशो में बीमारी होने से उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके लिए भामाशाह की ओर से धन का सहयोग मिला हैं।पुरोहित ने बताया कि गाँव मे पशु चिकित्सा के लिए किसी भी व्यक्ति को गोलिया व इंजेक्शन चाहिए तो आप अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर से निःशुल्क ले जा सकते हैं। गौवंशो में फैली बीमारी को ध्यान में रखते हुए बहारगाव से कई लोगों के फोन आ रहे है कि आप गौवंशो की सेवा करने में पीछे नहीं हटे क्योंकि धन की कमी नहीं है। मै उन लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ जो इसी महामारी में दिल से सहयोग कर रहे है। पुरोहित ने कहा कि गॉव में गौभक्त जितेन्द्रसिंह सोलंकी,नाथूलाल देवासी, हिमांशु अग्रवाल, गुलाबसिंह राव,धनपत जैन,सुरेश अखापुरा,उत्तमसिंह दहिया समेत कई लोग गलियों में घूम घूमकर गौवंशो को लड्डू वितरण कर रहे है और पशु चिकित्सक गोविंद बैरवा भी सहयोग कर रहे है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply