पाली ,V24 न्यूज नेटवर्क-

गणेश चतुर्थी के दिन बनाया गया राकेश भाटी मित्र मण्डल ।

पाली के इंद्रा कॉलोनी में सर्व समाज के युवा साथियों की एक बैठक की गई जिसमें गणेश चतुर्थी के दिन गणेश भगवान का आशीर्वाद लेकर राकेश भाटी मित्र मण्डल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया अशोक हीरागर ने बताया कि रेखा राकेश भाटी की भक्ति और तपस्या से प्रभावित होकर सभी युवाओं ने राकेश भाटी मित्र मण्डल बनाकर जनता की भलाई के कार्य करने की इच्छा जागृत हुई और सभी युवाओं नें समाजसेवी गजेन्द्र सिंह मण्डली को इस बैठक में बुलाया और सर्व सहमति से गजेन्द्र सिंह मण्डली को अध्यक्ष नियुक्त किया ताकि इस राकेश भाटी मित्र मण्डल को सही नेतृत्व मिल सके इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राकेश भाटी मित्र मण्डल द्वारा पूरे पाली विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गाँव ढाणी कस्बा और शहर में कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा व हर नागरिक की मदद के लिए ये टीम हर समय तैयार रहेगी और पाली शहर के प्रत्येक वार्ड में टीमें तैयार की जाएगी ताकि वार्ड वासियों के कार्य करवाए जा सके व समय आने पर राकेश भाटी की मदद की जा सके इस मौके पर गजेंद्र सिंह मण्डली व सुख सिंह आउवा को जो दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड मिला उसकी खुशी में सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओ ने उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उपस्तिथ समस्त कार्यकर्ताओं नें पाली के प्रत्येक वार्ड में सैंकड़ो युवाओं को राकेश भाटी मित्र मण्डल में जोड़ने की प्रतिज्ञा लीइस अवसर पर ॐ प्रकाश घांची , पिंटू आहूजा, किशोर सैन , अशोक कच्छवाह ,माधु चारण , राकेश सौलंकी ,गजेन्द्र पवार ,करण सिंह ,नरेश राठोड ,रमेश भालेलावराजु भाई सुथार ,सुरेश परजापतप्रदीप मालवीय ,भिक सिंह चौहान ,दिलीप राणासोरभ सिसोदिया ,लक्ष्मण भाई जाडन , किशन भाई सुथारश्याम दहिया , प्रेम दहिया.आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply