आबूरोड / सिरोही V24 न्यूज/कन्हैयालाल मकवाणा ;

लम्पी रोग के रोकथाम व बचाव के लिए युवाओं एव पशुपालन विभाग के सहयोग से मुंगथला में लगाया नि:शुल्क दवाई वितरण एव परामर्श कैम्प |

ग्राम मुंगथला में स्थित पशु चिकित्सालय के डा.संजय जी तावरे की प्रेरणा से युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चेतन चौहान एडवोकेट के नेतृत्व में युवा संगठन GP विकास मंच मुंगथला के युवाओं ने लम्पी रोग से बचाव व रोकथाम के लिए केम्प के माध्यम से निशुल्क दवाइयों का वितरण करवाया | इस कैंप में पशु चिकित्सक डॉ संजय जी तावरे एव अतिरिक्त पशु चिकित्सक डॉ शैलेषजी प्रजापति एवम दिनेश जी सुंडा ने अपनी सेवा दी | इस क्षेत्र में फ़ैल रहे लम्पी रोग की रोकथाम एवम गौ माता के बचाव के लिए गाव के युवा चौहान के नेतृत्व में आगे आये | आज लम्पी रोग महामारी के रूप में पुरे प्रदेश में फ़ैल चुका है और अब मुंगथला और इसके आस पास के क्षेत्र और गावो में भी अपने पैर जमा चुका है | उसी को रोकने के लिए दिनाक 20/08/2022 को डॉ तावरे जी द्वारा एक मीटिंग रखी गयी जिसमे उन्होंने ने गाव के युवाओं से इस महामारी को रोकने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिस पर चेतन चौहान एडवोकेट के द्वारा एक टीम बनाई जिसमे GP विकास मंच मुंगथला के युवाओं से इसमें सहयोग हेतु प्रेरित किया, जिसके बाद मात्र 2 घन्टे में 15000 रूपये दवाइयों के लिए जमा करने के बाद केम्प की कार्य योजना बनाई | इसके बाद भी युवाओं का सहयोग जारी रहा और यह राशि 2 दिन में 21705 रूपये जमा हुए | इसी राशि से दवाईया आज के केम्प में पशुपालको को निशुल्क दी गयी | केम्प में सुबह 10 बजे से दोपहर में 2 बजे तक आस-पास के आवल, गिरवर, क्यारिया, रेडवाकला, झामर, भक्योरजी, धामसरा, मीरगढ़, एव अन्य गावो के लगभग 200 गायो, 50 भैसों, 190 बकरे-बकरियों के लिए परामर्श एव निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया | आज से पशु कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद भी 3 डॉक्टरो द्वारा केम्प का सहज एव सफल आयोजन किया गया | इस कैम्प में डॉ तावरेजी ने बचाव व रोकथाम के उपचार बताये तथा लम्पी रोग से ग्रषित पशुओ को अलग से रखने की सलाह दी | कैम्प में युवा कांग्रेस ब्लोक अध्यक्ष चेतन चौहान ने सार्वजनिक अपील की कि लम्पी रोग एक महामारी है जिसे हम सब को मिलकर हराना है | इस केम्प में गाव के युवा गोपाल बंजारा ने कहा की संकट की इस घड़ी में हमे सरकार का साथ देना होगा और ज्यादा से ज्यादा गायो का बचाव करना होगा | इस केम्प के दौरान श्रवण सिंह डाबी ने कहा की गाव के युवा गौ माता की रक्षा व सेवा के लिए हमेशा तैयार है और हमेशा रहेंगे | इस केम्प के सहयोगकर्ता – युवा संगठन GP विकास मंच के विशाल कुमार, विनोद राणा, हरी सिंह, विक्रम सिंह, योगेश माली, लक्ष्मण बुम्बरिया, अशोक गहलोत, शैलेन्द्र सिंह, रामाराम देवासी, मिथुन सेन, थानेश डांगी, महेंद्र छिपा, मोतीसिंह, महेंद्रसिंह, महावीर सिंह, श्रवण राठोड एव विनोद सेन आदि युवा मौजूद रहे एव सेवा दी | इस मुहीम में ग्राम पंचायत से सरपंच श्री किकाराम जी, उपसरपंच महेंद्रजी माली, एव वार्डपंच श्री रमेश कुमार का भी सहयोग रहा |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply