सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे)

कोंग्रेस की रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित धरने को लेकर बनी रणनीति।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया ने कोंग्रेस जनो भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भरा जोश।

राज्य के सैनिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया ने कहा कि चार सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता इसमें शामिल हों। रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार को घेरेगी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत व रचनात्मक विपक्ष होने के नाते आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर कर जनता के बीच जाएगी वे मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य की अध्यक्षता में आयेजित ’कुम्हार प्रजापत समाज छात्रावास’ में कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओ ंको संबोधित कर रहे थै उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और बेतहाशा टैक्स लूट ने महंगाई को बेलगाम कर दिया है बाजिया ने कार्यकर्ताओं से आसमान छूती महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी कोई चीज नहीं बची जो महंगी न हुई हो। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल समेत खाद्य पदार्थों की महंगाई से गरीब आदमी के लिये अपने बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है । इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि महंगाई से देश का हर व्यक्ति प्रभावित है। खासतौर पर गरीब और माध्यम वर्ग इससे अपनी लड़ाई लड़ रहा है। जनता के सामने महंगाई बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। आम आदमी अपने बच्चों को शिक्षा देने में पहले से असमर्थ हो गया है और अब वह अपने बच्चों को दो वक्त की रोटी देने के लिए जंग लड़ रहा है। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी मंहगाई से पीड़ित है इससे पूरे देश की जनता में काफी गुस्सा है। ऐसे मे जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस पार्टी, गूंगी बहरी तानाशाह भाजपा सरकार को जगाने के लिए रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में सिरोही जिले की तरफ से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की भागीदारी सुनिश्चित हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ं कांग्रेस की ओर से चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली के आयोजन को लेकर जिले के पिण्डवाडा,रेवदर,आबूरोड ब्लाक लेवल पर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया ने रैली में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं से संचाद कर उन्हे दिल्ली चलने को कहा। वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल,महासचिव पुखराज परिहार,सचिव विजयसिंह रुखाड़ा, रामसिंह सिसोदिया,प्रवक्ता संजय वर्मा,अंकुर रावल,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अशोक सेन, सिरोही नगर कांग्रेस प्रभारी जयंतीलाल माली,पिंडवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी सुरेश रावल, सिरोही ब्लॉक कांग्रेस महासचिव छगनलाल कुम्हार गोल,खाम्बल के पूर्व सरपंच जबरसिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी रामाराम चौधरी,सत्तार मोहम्मद गुजराती,लल्लू राम रावल मास्टर, अब्दुल भाई मुरी,रामाराम मेघवाल, छोगाराम मेघवाल गोयली,हितेश कुमार वैष्णव,मोहम्मद शब्बीर कुरैशी, छोगाराम हीरागर माकरोड़ा, विक्रम सिंह देवड़ा,सवाराम मेघवाल इत्यादि कांग्रेस जनों ने भाग लिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply