सिरोही/पिंडवाड़ा V24 न्यूज , भूपेंद्र परमार ;

पिण्डवाड़ा मे बाबा रामदेवजी का मेला धुमधाम से सम्पन्न हुआ।

– पिण्डवाड़ा नगर मे बाबा रामदेव मंदिर (बड़ के निचे) श्री बाबा रामदेव सनातन धर्म सेवा संघ द्वारा आयोजित वार्षिक मेला महोत्सव भाद्रपद बीज के दिन हजारो श्रृदालुओ की उपस्थिति मे धुमधाम के साथ सम्पन्न हुआ, मेला महोत्सव के उपलक्ष्य बाबा रामसापीर के दरबार से बाबा रामदेव जी की प्रतिमा के साथसाधु-संतो के सानिध्य मे नगर मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो बाबा रामदेव मंदिर से हनुमान चौक,हेडगेवार चौक,नगर के मुख्य बाजार से आमली रोड होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो द्वारा पुनः बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, तत्पश्चात मंदिर प्रांगण मे फले चुनदी महा प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमे हजारो भक्तगणो ने लाभ लिया।शाम को बाबा रामदेव जी की महाआरती आयोजन के पश्चात रात्रि विशाल भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे भजन कलाकार, नृत्य कलाकार हेमा धर्मेन्द्र सिंह एवं हास्य कलाकार जगीया पिण्टीया की जोड़ी ने कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए जिससे पांडाल भक्तगणो से लबालब भरा हुआ था बाबा रामदेव सनातन धर्म सेवा संघ द्वारा सभी पदाधीकारीओ सदस्यगणो के पूर्ण सहयोग से इस सफल कार्यक्रम का आयोजन किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply