श्रीगंगानगर के पूर्व बार अध्यक्ष के आत्महत्या करने के मामले को लेकर उसे मानसिक व शारिरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को लेकर सिरोही अभिभाषक संघ ने सौपा ज्ञापन।
सिरोही V24 न्यूज/ सुरेश पुरोहित;
श्रीगंगानगर के घड़साना बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विजयसिंह झोरड़ उम्र 47 ने सोमवार सुबह 9 बजे खुदकुशी कर ली। इसी घटना को लेकर सिरोही जिले के सिरोही जिला अभिभाषक संघ,सिरोही ने पुलिस प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान करने वाले उक्त मामले में दोषी पुलिस अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करने व उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने बाबत जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। संघ ने ज्ञापन में बताया कि गंगानगर के घड़साना बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता स्व: विजयसिंह झोरड़ के द्वारा अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति के सम्बंध में अभियान छेड़ने से उनके विरुद्ध स्थानिय पुलिस द्वारा अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसा कर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने से उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। जिससे संघ ने उन्हें बर्खास्त कर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।इस घटना को लेकर सिरोही अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भवरसिंह देवड़ा के नेतृत्व में कोर्ट परिसर में सैकड़ों वकील मंडल के साथ घोर निंदा करते हुए विजयसिंह अमर रहे व दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग कर मंगलवार सुबह कोर्ट का काम नही करने की घोषणा की गई थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हंसराज पुरोहित,सचिव गोविंद राणा,उपाध्यक्ष दीपक बोराणा,कोषाध्यक्ष कैलाश माली,भगवतसिंह देवड़ा,दिनेश पुरोहित,गोविंद सेन,हुनरसिह देवड़ा,आनंद सुमन,दिनेश मेघवाल,हरजीराम चौधरी, राजेंद्र पूरी,कुलदीप रावल,प्रवीण शाह,नरपतसिंह, पूरनसिंह, भेरूपालसिह,राजेन्द्रसिंह आड़ा,शैतानसिह,परीक्षित,हिमांशु पुरोहित,फिरोज सिलावट,चन्दनसिंह डाबी,मदनसिंह रावत, दलपत, मनोज रावल समेत दर्जनों एडवोकेट मौजूद रहे।

