सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ,

पंचायती राज के धरना दे रहे विडिओ संघ ने प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह चौधरी को सौपा ज्ञापन।।

प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी को ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष योगेश टेलर ने सौपा ज्ञापन ।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा लिखित समझौता लागू नही करने को लेकर प्रदेश भर में वादाखिलाफी आक्रोश आन्दोलन लगातार जारी है। इसी आन्दोलन को लेकर प्रदेश के समस्त 352 पंचायत समिति मुख्यालयो पर धरना दिया गया। इसी क्रम में सिरोही जिले के समस्त ब्लाॅको पर धरना दिया गया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष जोगेश टेलर ने बताया कि उक्त धरना राज्य सरकार द्वारा ग्राम विकास अधिकारी संघ के साथ 11 दिसम्बर 2021 को पंचायतीराज मंत्री द्वारा लिखित रूप से आश्वासित करने के बाद भी आज दिनांक तक 9 महिने तक आदेश जारी नही होने के कारण मजबूरन अनवरत धरना जारी रखा जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले में आये जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्रसिंह चोधरी को ग्राम विकास अधिकारी संध के जिलाध्यक्ष जोगेश टेलर के नेतृत्व में सर्किट हाउस में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने के दौरान मंत्रीजी से वार्ता के दौरान बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा प्रशासन गांवो के संग अभियान में आन्दोलन का ज्ञापन दिया गया था लेकिन माननीय पंचायतीराज मंत्री द्वारा संघ की मांगो का जल्द निस्तारण करने की समयावधि 45 दिन बतायी गई थी जिसमें जिला स्थानान्तरण नीति, संवर्ग की कैडर स्ट्रेन्थ, अन्य विभागो से समायोजित कार्मिको के पेंशन निर्धारण संबंधी मांगो पर आदेश जारी करने के लिए लिखित समझौता किया गया था। लेकिन उक्त लिखित समझौते की पालना नही हुई। इस वास्ते मंत्री महोदय को ज्ञापन के दौरान संघ द्वारा संघ की मांगो पर सकारात्मक आदेश जारी करवाने की मांग की गई जिस पर मंत्री महोदय द्वारा आश्वान्तित किया गया कि आपको मांगो का जल्द ही सरकार स्तर पर निस्तारण किया जायेगा। ज्ञापन के दौरान सिरोही ब्लाॅक अध्यक्ष नारायणलाल राणा, ब्लाॅक मंत्री वीसाराम सुथार, जिला कोषाध्यक्ष चंदूलाल प्रजापत, भरत नागर, सीमा आढा, सोहनलाल परमार, भरत कुण्डला, भरत गहलोत, कार्तिकसिंह सिंदल समेत ब्लाॅक के समस्त ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply