सिरोही, V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ;

प्रभारी मंत्री ने पशु शिविर व गौशालाओ का किया निरीक्षण ।

जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र चैधरी जिले में प्रवास के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सरतरा में चल रहे लंपी वायरस शिविर का अवलोकन किया।पशु चिकित्सक ने बताया कि इस गांव में शिविर लगाने का उद्देश्य ग्राम गांव सरतरा, वलदरा, मामावली , सिलोईया एवं ग्राम कुमा के पशुपालन इस पशु शिविर से लाभांवित हो सकेगे। पशु चिकित्स ने प्रभारी मंत्री को जानकारी देकर बताया कि  आसपास के ग्रामों में पशुधन को इस बीमारी से ग्रस्ति है उनका सर्वे किया जाकर 1154 गौ वंश का चिन्हिकरण गया एवं 446 पशुओं का इलाज किया जा चुका है। वहां उपस्थित ग्रामीणों से भी इस बीमारी के बारें में जानकारी ली एवं आमजन को जागरूक करने का आव्हान किया।            प्रभारी मंत्री ने शिविर में लंपी वायरस से पीडित गायों के ईलाज के बारे में जानकारी लेकर पशुओं के उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर के पश्चात प्रभारी मंत्री ने आम्बेश्वर महादेव में चल रही आदेशवर गौ सेवा समित कोलरगढ गौशाला पहुंचकर लंपी वायरस को लेकर निरीक्षण किया जिसमें 1027 कुल गौ वंश तथा दो आईसोलेसन वार्ड का निरीक्षण किया जहां बीमार गौ वंश को रखा गया है और वहां , वहां बछडों को गुड खुलाया गया। वहीं से अर्बुदा गौ शाला पहुचकर नगर परिषद आयुक्त महेन्द्र चौधरी ने बताया कि नगर परिषद के कार्मिकों द्धारा शहर में लंपी वायरस से ग्रसित आवारा पशुओं को पकडकर लाने एवं उपचार के बारें जानकारी दी।      प्रभारी मंत्री ने वहां कार्यरत कार्मिकों से गौशाला में बीमार गायों के बारे में जानकारी लेकर गौशाला संचालकों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।  गौशाला में लंपी वायरस के ग्रसित पशुओं के लिए अलग से आईसोलेशन बाडा, चारा-पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारें में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने भी चिकित्सकों एवं व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए।       निरीक्षण के वक्त जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार, उपखंड अधिकारी रमेश बहेडिया, शिवगंज उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, पशुपालन के संयुक्त निदेशक, पशु चिकित्सक समेत व्यवस्थापक उपस्थित थे।प्रभारी मंत्री ने किया मेडिकल काॅलेज का निरीक्षणप्रभारी मंत्री महेन्द्र चोधरी ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यो व तैयार भवन का अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और तय समय सीमा में कार्य पूरा हो उसकी लगातार मोनेटरिंग करने के निर्देश मेडिकल प्राचार्य व अन्य सम्बन्धितों को दिए । जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने जानकारी देकर बताया कि मेडिकल काॅलेज के निर्माण से जिले की लगभग 11.50 लाख आबादी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो सकेगी, साथ ही मेडिकल काॅलेज का सत्र भी इस वर्ष प्रारम्भ हो जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply