सिरोही V24 न्यूज/सुरेश पुरोहित,,

एक शाम तनोट माता के नाम।

सिरोही- श्री मातेश्वरी तनोटराय साईकिल यात्रा संघ के उपलक्ष में शनिवार को कृष्णपुरी सोसायटी, सिरोही में विशाल भंजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भंजन गायक मनीष परिहार तखतगढ एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तथा इस विशाल भजन संध्या के लाभार्थी गणेशराम पुत्र वजिंगराम भाटी थे। माताजी के लिए साइकिल संघ यात्रा में 22 जातरूओं का भक्तो का समावेश है।सोमवार को सिरोही से रवाना होकर गोयली,पाड़ीव,कालंद्री,देलदर, सियाणा,बागरा,सायला,सिणधरी,बाड़मेर,देवीकोट,जैसलमेर,रामगढ, घण्टियाली माताजी होते हुए 3 सितम्बर को श्री तनोट माता के दरबार में पहुँचेगा।यह सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री मातेश्वरी तनोटराय माताजी व श्री सोनाणा खेतलाजी के आशीर्वाद से किया गया। इसी के साथ इस भंजन संध्या में विभिन्न चढावों का लाभ लेने वाले समस्त भामाशाहों का स्वागत भी किया गया। जिसमें आसपास के गाँवो से भाटी गौत्र के समस्त भक्तजन इस भंजन संध्या में हजारों की संख्या में उपस्थित हुए एवं भंजन संध्या व साईकिल यात्रा संघ की शोभायात्रा को सफल बनाई। तथा साईकिल संघ यात्रा सोमवार सुबह कबूतर चोक कि गली,कृष्णपुरी सोसायटी सिरोही से तनोट माता के दर्शनार्थ रवाना होंगे। इस दौरान पिंटू भाई सियाणा,धीरज भाटी,रतन भाटी,भेराराम पाड़ीव,राजमल पाड़ीव,रमेश कालंद्री, अर्जुन भाटी,छगनलाल भाटी,संदीप भाटी,नरेंद्र भाटी समेत अन्य समाज बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी पंकज भाटी ने दी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply