सिरोही V24 NEWS/ (हरीश दवे) ,

गायत्री परिवार ने करवाया गर्भवती महिलाओ का निशुल्क पुंसवन संस्कार ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ सिरोही में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क पुसंवन संस्कार करवाये गये । गायत्री शक्ति पीठ के ट्रष्टी एवं मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत पुरे जिले भर में कार्यक्रम किये जा रहे है वर्मा ने बताया कि रविवार को गायत्री शक्ति पीठ में 5 महिलाओ को उनके परिवारजनो की उपस्थिति मे गायत्री शक्ति पीठ के परिवाजक आत्मानंद ने पुसंवन सेस्कार सम्पन्न करवाय। वर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार की बहनों इन्द्रा खत्री,उर्मिला खण्डेलवाल,रंजन देवी,अनिता चौहान,,रजनी दहिया द्वारा गर्भवती महिलाओ केा गर्भावस्था में महिला का खान पान, उसके क्रियाकलाप, उसकी आदतें, परिवारजन का इसके प्रति व्यवहार का होने वाले बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी गई। यशस्विनी गोमतीवाल ने गर्भवती महिलाओ केा बताया कि पुंसवन संस्कार के द्वारा माता के गर्भ में पल रहे शिशु में संस्कारों की नींव रखी जाती है, शिशु इसी समय गर्भ में काफी कुछ सीखना शुरू कर देता है। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ के ट्रष्ट मंडल के हरिश खण्डेलवाल,हितेश कुमार, गोविन्द खण्डेलवाल,कन्हैयालाल पुराहित भी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply