सिरोही V24 न्यूज/सुरेश पुरोहित,

ग्रामपंचायत की लापरवाही से हमतिया कॉलोनी में आने वाले वाहन चालकों को हो रही परेशानी।

शिकायत के बावजूद नही हो रही कार्यवाही,

सिरोही के निकटतम पाड़ीव कस्बे के हमतिया कॉलोनी में बरसात के कारण नालियों में पानी अवरुद्ध हो जाने पर ग्रामपंचायत पाड़ीव के सरपंच देसाराम मेघवाल ने जेसीबी मशीन के माध्यम से हमतिया कॉलोनी में आने जाने वाले रास्ते को तोड़ दिया था लेकिन अभी तक नाला नही बनाया गया जिससे आने जाने वाले वाहन चालको व पैदल चलने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि बरसात के कारण पानी निकासी के लिए उक्त नाली तोड़ी जा रही थी तब सरपंच देसाराम मेघवाल ने कॉलोनी वासियों को विश्वास दिलाया था कि आपके कॉलोनी में आने जाने के लिए हम ग्रामपंचायत की ओर से जल्दी उक्त नाली का निर्माण कार्य कर देंगे लेकिन लगभग दो महीने होने के बाद भी ग्रामपंचायत की तरफ से नाले का निर्माण नही किया गया। जिससे पिछले दिनों विधुत विभाग की गाड़ी उक्त नाली में फस गयी थी जिसको बड़ी मस्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया था और रविवार दोपहर को एक चार पहिया वाहन उक्त नाली में फस गया जिसको बाहर निकालने के लिए टैक्टर की मदद ली गई लेकिन टैक्टर भी उस नाली में फंस गया जिसे कॉलोनी निवासी व जगजी बावसी मन्दिर के पास खड़े लोगो की मदद से बाहर निकाला गया।हमतिया कॉलोनी वासियों का कहना है कि पिछले महीने सरपंच को अल्टीमेटम दिया था कि आप हमारे कॉलोनी में आने वाले रास्ते को दुरुस्त नही करते है तो हम सभी जिला प्रशासन के पास जाएंगे उसके बावजूद भी सरपंच कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply