सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ,

राष्ट्रवाद बनाम सेकुलर वाद, सिरोही महाविद्यालय चुनाव के नतीजों में परिवर्तन या सत्ता रहेगी बरकरार,

अभाविप व एनएसयूआई में कांटे की टक्कर, विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा नेताओं की रिहर्सल, एनएसयूआई नेता नरुका व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली की प्रतिष्ठा दांव पर,

सीधी टक्कर में जातिवाद प्रमुख फेक्टर। सिरोही(हरीश दवे)

शुक्रवार को राजकीय पीजी,विधि व गर्ल्स महाविद्यालय के चुनावों में साइलेंट मतदाता ने तो प्रत्याशियो का भाग्य मत पेटियों में कैद कर दिया।जिसका परिणाम आज गहन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में 10 बजे से तीनो कॉलेजो में मतगणना के बाद घोषित होगा और कौन बनेगा सरताज इसका निर्णय होगा।पर सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनावो के परिणाम भविष्य की विधानसभा चुनावों की दशा और दिशा तय करेंगे। राजकीय महाविद्यालय सिरोही में 10 साल से अभाविप का ही छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित होता है और इसकी शुरुआत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रही रेखा राजपुरोहित को अभाविप को टिकट दिला व जिताने में मौजूदा कोंग्रेस पार्षद उनके भाई कट्टर हिन्दू मनोज पुरोहित की अहम भूमिका रही थी और उन्होंने एनएसयूआई की सल्तनत राजकीय महाविद्यालय में तोड़ी ओर वो सिलसिला मौजूदा चुनाव के परिणामो से पूर्व तक जारी रहा। इसी दरम्यान सिरोही विधानसभा सामान्य सीट पर कोंग्रेस के तेज तर्रार नेता विधायक संयम लोढा की आंधी व राजनीति की रोकने धार्मिक चोले के पुजारी ओटाराम देवासी रास्ट्रवादी पार्टी भाजपा से विधायक व मन्त्री बने व ओबीसी लहर व सीपीआरएम फेक्टर में अभाविप की टीम ने कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जिसमे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नारणाराम चौधरी,गोपाल माली,अनिल कुमावत,बलवंत देवासी इस फेक्टर में क्रमवार छात्रशक्ति को एकजुट कर छात्रसंघ में अभाविप का परचम लहराते रहे लेकिन इस दरम्यान अभाविप व भाजयुमो के मनोज पुरोहित व अभाविप के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता संगठन में उपेक्षा के चलते छद्म राष्ट्र से परे हुए और संयम मार्ग पर सम्यक दृष्टि से चले। पर इस बार अभाविप ने मजबूत कैंडिडेट आशा सिंह देवड़ा को चुनावी मैदान में उतार सीपीआरएम के रोटेशन के बाद सोशल इंजीनियरिंग में टिकट दिया जिसे ओबीसी के परम्परागत वोट मिल जाते है।तो देश मे चल रहे मोदी योगी फेक्टर का युवाओ का असर अभाविप की प्रत्याशी को अपनी सल्तनत बरकरार रखने का मौका दे सकता है। उधर छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने राहुल पुरोहित को प्रत्याशी बना अभाविप के मूल वोट को तोड़ने की जबरदस्त सेंधमारी की है।एनएसयूआई प्रत्याशी राहुल पुरोहित को अभाविप की फुट का जबरदस्त फायदा मिल रहा है व एससी- सीएसटी वोटों का भी जबरदस्त ध्रुवीकरण चूनाब पूर्व की रात्रि व दो दिवस में दिखा। सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा के शागिर्द व एनएसयूआई के रास्ट्रीय नेता दसरथ सिंह नरुका ने अभाविप से यह सीट छिनने की रणनीति में छात्र छात्रा वोटर्स के पक्ष में वातावरण बनाने के पक्ष में सुनियोजित तरीके से कार्य किया व टीम संयम ब्रिगेड भी परिवर्तन के लिए युद्ध स्तर पे डटी रही। दोनो ही प्रत्याशी राहुल पुरोहित व आशा सिंह देवड़ा ने मतदाताओं तक पहुचने,उनके आई कार्ड बनवाने,मतदान स्थल तक सुगमता से पहुचने व रिझाने के हर सम्भव प्रयत्न किए जिसके परिणाम शनिवार दोपहर बाद नजर आएंगे और युवा जोश व खरोश के भविष्य की राजनीति की दिशा और दशा तय होगी। पर अभाविप को जिताने में पूर्व गोपालन मन्त्री ओटाराम देवासी,भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित,जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,प्रधान हँसमुख कुमार,किसान नेता गणपत सिंह राठौड़,मांगू सिंह बावली,जबर सिंह चौहान इत्यादि ने एड़ी चोटी का जोर लगाया व सम्पन्न चुनावो में शुक्रवार को अहिंसा सर्किल का जो नजारा था ऐसा पहले कभी नही दिखा जहाँ वोटर्स नही पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा थे। राजकीय महिला कॉलेज में भी अभाविप को सल्तनत बरकरार रखने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है जिसमे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व कोंग्रेस पार्षद ज्योति तोलानी ने एनएसयूआई का परचम लहराने में कोई कसर नही छोड़ी। सम्पन्न चुनावो में भविष्य की राजनीति व जातिवाद के फेक्टर में पकी खिचड़ी में सजग युवा मतदाता ही छात्र संघ चुनाव के तीनों नतीजों के भाग्यशाली विजेता को ताज पहिनाएगा। जिले भर में राजकीय महाविद्यालय के चुनाव परिणामों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशाशन व पुलिस प्रशाशन ने पुख्ता बन्दोवस्त किये है। व राजकीय महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ नवनीत कुमार वर्मा,प्राचार्य अनुपमा साहा व विधि कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुपमा उज्ज्वल, प्राचार्य विजय कुमार व महिला कॉलेज के प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह राठौड़ के कुशल निर्वाचन प्रबन्धन में शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न चुनावो की मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी।जिसको लेकर पुलिस प्रशाशन ने माकुंल प्रबन्ध किये है व एसडीएम रमेश चन्द्र बहेड़िया,पुलिष उप अधीक्षक सिरोही पारस चौधरी व सीआई राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने अपने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवस्यक नीर्देश दिए है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply