सभी ग्रामवासी एकजुट होकर गौमाता की सेवा करे -पुरोहित

सिरोही/ V24 न्यूज ,

निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में लम्पि बीमारियों के चलते गौभक्त सुरेश पुरोहित ने बताया कि मनुष्य जीवन में प्रत्येक पशु पक्षियों की सेवा ही नारायण सेवा का बहुत बड़ा धर्म होता हैं वर्तमान समय में सभी जाति के लोगो को एकजुट होकर गौमाता की सेवा करने से जीवन में शांति मिलती हैं। पशु पक्षियों के साथ साथ दिन दुखियों की भी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है आपस मे द्वेष भावना को त्याग कर नर सेवा व पशुओं की सेवा करने में व्यक्ति को आगे आना चाहिए। पिछले वर्षों से कोरोना जैसी महामारी ने मनुष्य को भयभीत कर दिया था। जैसे ही कोरोना काल थमने के बाद वर्तमान समय में पिछले दिनों से गौमाता को लम्पि जैसी बीमारी ने जकड़ लिया हैं हम सभी जाति वर्ग धर्म के लोगो का कर्त्तव्य बनता हैं कि हम गौमाता की सेवा कर पुण्य की प्राप्ति करें। गौमाता की सेवा करने से सबको सदबुद्धि मिलेगी एवं विश्व में शांति बनी रहेगी,ऐसी सभी से आशा करता हूँ कि हमारे देश मे जब टीबी की बीमारी फैली थी उसे भी हराया,कोरोना को भी हराया ओर अब हम सभी मिलकर लम्पि स्किन डिजीज जैसी बीमारियों को भी हरायेंगे इसी संकल्प के साथ काम करने की जरूरत है,यह कहना है जीवदया प्रेमी-गौसेवक सुरेश पुरोहित का वह हमेशा जीवदया,समाजसेवा के लिए लोगो को जागरूक करते रहते है और खुद भी सेवा करने तन मन और धन का सहयोग करते रहते है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply