राष्ट्रीय गौरव अवार्ड मिलने पर पाली में हुआ गजेन्द्र सिंह मण्डली का भव्य स्वागत ।
पाली V24 न्यूज/ सुरेश पुरोहित,
पाली के नया गाँव रोड़ पर शिवम आयरन के गोदाम पर प्रेम कुमार भील के नेतृत्व में समाज सेवी गजेन्द्र सिंह मण्डली का मुँह मीठा करवाकर और रुणेचा के बाबा रामदेव जी महाराज का दुपट्टा पहनाकर माला पहनाकर और तस्वीर भेंट करके भव्य स्वागत किया और राष्ट्रीय गौरव अवार्ड मिलने की बधाई दी किशन प्रजापत ने बताया कि गजेन्द्र सिंह मण्डली को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड मिलने की खुशी में पाली शहर के अंदर कई जगह पर स्वागत करके बधाई देने का सिलसिला जारी है जिसके तहत पाली लोढा स्कूल के सामने व नया गाँव रोड़ पर पिंटू आहूजा ,कल्पेश त्रिवेदी ,अशोक सोनी ,किशन लाल आदि ने मुँह मीठा करवाकर और माला पहनाकर और पुष्प वर्षा करके राष्ट्रीय गौरव अवार्ड मिलने की बधाई दी और नया गाँव रोड़ पर प्रेम कुमार भील ,रमेश कुमार प्रजापत , प्रीतम सिंह ,भरत कुमार ओड कालू भाई मिस्त्री ,और मनोज सिंह और टिंकू भाई आदि गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे ।

