सिरोही /पाड़ीव V24 न्यूज,

रिपोर्ट मोहन देशप्रेमी,

माजीसा भटियाणी का पैदल संघ का किया स्वागत ।

हर वर्ष की भांति इस साल भी माजीसा भटियाणी मंदिर दुधिया तालाब सिरोही से भोपीजी किरण बाईसा के सानिध्य में बुधवार को सवेरे माजीसा भटियाणी जसोल के लिए दर्शनार्थीयों का पैदल संघ ढोल धमाकों के साथ रवाना हुआ। उड़ते गुलाल एवं माजीसा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। संघ के व्यवस्थापक जोगाराम देवासी ने बताया कि इस पैदल संघ में करीब 51 की संख्या में महिला पुरुष शामिल है। पैदल संघ दोपहर को श्री रामेश्वर हनुमानजी मंदिर बरली पाड़ीव पहुंचने पर श्री जगधणी जीवदया गौशाला पाड़ीव के सचिव मोहनभाई देशप्रेमी ने फुलहार पहनाकर स्वागत किया। पैदल संघ ने करिब एक घंटे विश्राम कर भजन सत्संग किया। इस पैदल संघ में मदनसिंह देवल उम्मेदपुर, मंछाराम माली जावाल, ओबाराम माली मांडवा, रंजीत रावल पीपलकी, छगनलाल सेन सिरोही, दिलीपसिंह राठौड़, लता सेन, महेंद्र माली, कैलाश राजपूत नयासानवाड़ा, देवीकुंवर वेरावीलपुर, इंदिराकुंवर, मीका त्रिगर, गीताबेन हीरागर समेत बड़ी संख्या में दर्शनार्थी शामिल थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply