सिरोही /V24 न्यूज (हरीश दवे),

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 29 से होगा समस्त ग्राम पंचायतों में भव्य आयोजन ।

युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 संख्या 62 की अनुपालना में ग्र्रामीण स्तर पर खेलों का माहौल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में जन मानस को जोडने तथा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर आगे लाने हेतू राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का आयोजन 29 अगस्त 2022 से ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा।        युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् जयपुर के प्राप्त निर्देशों की पालना में ग्रामीण ओलम्पिक में पंजीकृत खिलाडियों से टीमों के गठन एवं पंजीयन की अन्तिम तिथि के पश्चात् जिले में सभी ग्राम पंचायतों पर 3821 टीमों का गठन किया गया हैं। जिसमें विभिन्न खेलों में पुरूष वर्ग में 2470 तथा महिला वर्ग में 1351 टीमों का गठन पूर्ण कर लिया गया हैं।प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट, शूटिग वालीबाल, हाॅकी तथा वालीबाल एवं महिला वर्ग में कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट, खो-खो, हाॅकी तथा वालीबाल खेलों का आयोजन किया जायेगा।जिला कलेक्टर डाॅ. भंवर लाल द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण आॅलम्पिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतू समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों के साथ ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये की सफल आयोजन हेतू आवश्यक प्रबन्ध पूर्ण कर अवगत करावे। साथ ही निर्देश प्रदान किये की समस्त पीईईओ अपनी एस.एस.ओ. आईडी से पंचायत पोर्टल पर खेल मैदान उपलब्धता, खेल सामग्री, निर्णायको की सूची एवं अन्य जानकारी आज ही अपलोड करें तथा प्रतिदिन अभ्यास के 5 – 5 फोटो/विडियो आज से अपलोड करें।मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रतियोगिता नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीमती शुभमंगला ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए समस्त पंचायत समितियों में उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटियों एवं पीईईओ तथा शारीरिक शिक्षको की बैठको का आयोजन 22 अगस्त को कर लिया गया है तथा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के ग्राम पंचायत स्तर के आयोजनो को भव्य रूप प्रदान करने हेतु भरसक प्रयास जारी हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply