सिरोही/पाड़ीव V24 न्यूज,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

पाड़ीव से कालंद्री जाने वाली रपट पांच साल से खस्ताहाल नही हो रही मरम्मत ।

नदी में पानी का बहाव आते ही आवागमन हो जाता है ठप ।

हरपिया रपट पर कभी भी हो सकता है हादसा ।

सिरोही से खबर ,

निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे के कृष्णावती नदी जो पाड़ीव से कालंद्री जाने वाले मार्ग पर बनी रपट साल 2017 में अतिवृष्टि के दौरान टूट गई थी,जो आज भी क्षतिग्रस्त है ओर बरसात के दौरान ग्रामीणों व बहारगाव से आने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त रपट का काम ग्रामपंचायत पाड़ीव की पुर्व सरपंच श्रीमती कमला माली के कार्यकाल में स्वीकृत करवाया था जो पीडब्ल्यूडी विभाग ने लाखों रुपये की लागत से बनाया गया था,जो पांच साल पहले रपट टूटकर पानी में बह गई। अब हाल यह है कि नदी में जैसे पानी का तेज बहाव आता है तो आसपास ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता हैं। हालांकि राहगीर व वाहन चालक यहा बीते 5 साल से आवागमन से परेशानी का सामना कर रहे है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ग्रामपंचायत के सरपंच को जानकारी होने के बाद भी इसकी मरम्मत नही की जा रही हैं। वर्तमान में हुई बारिश के दिनों में यहा बड़े हादसे की आशंका बनी रहती हैं।रपट बह जाने के बाद साल 2017 में वैकल्पिक रास्ते में ग्रामीणों एवं ग्रामपंचायत के सहयोग से मिट्टी डालकर व्यवस्था की थी। लेकिन उस समय हुई बारिश से वैकल्पिक रास्ते के लिए बिछाई मिट्टी भी पूरी तरह से बहकर चली गई.जिसके बाद उसकी मरम्मत नही हो पाई और आज भी वहा पर 3 फिट गड्डा बना हुआ है।ऐसे में अब बारिश के चलते नदी में पानी आने से वहां पर गड्डा भी लोगो को नहीं दिखता है। जो वर्तमान में हादसे का कारण बन सकता है।इसको लेकर आसपास के किसान भी हादसे को लेकर लम्बा सफर तय कर कृषि कुओं पर पहुँच रहे है। समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने बताया कि रपट तो पिछले पांच साल पहले अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गया है लेकिन उसी रोड़ स्थित हरपिया नाला पर पिछले सात साल से रपट के पास में ही करीब पांच फीट गहरा खड्डा पड़ा है और वहां पर यदि कोई अनजान कार चालक अथवा मोटरसाइकिल सवार यहा से गुजरने वालो के साथ बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना बनी रहती हैं।पुरोहित ने बताया कि ग्रामपंचायत व अन्य अधिकारियों का इस रोड़ पर आवागमन रहता होने के बावजूद भी आज तक किसी ने कोई कार्यवाही नही की ओर ग्रामवासियों की एकता की कमी होने से कोई भी लिखित या मौखिक शिकायत नहीं करते है। समाजसेवी पुरोहित का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग व सांसद, विधायक व ग्रामपंचायत के अधिकारियों का ध्यान दिलाना चाहता हूँ कि ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान करने की कृपा करावे जिससे कोई जनहानि नही हो।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply