सिरोही /V24 न्यूज,

संस्था प्रधान की विदाई, ग्रामीणों ने किया सम्मान।

कार्यक्रम का मंच संचालन माली ने किया।

सिरोही निकटवर्ती गाँव पाड़ीव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाड़ीव की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि मीना का आज विधालय परिसर में विदाई समारोह रखा गया था जिसमे संस्था प्रधान मीना को ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह में संस्था प्रधान ने बताया कि मुझे पाड़ीव के बच्चो को पढ़ाने का अवसर प्रदान हुआ और पाड़ीव के समाजसेवी-भामाशाह का बड़ा सहयोग मिला एवं उनके द्वारा यथासंभव हमारे विद्यालय के लिए सहयोग किया उसके लिए उनका आभार प्रकट किया। समारोह में समाजसेवी पारसमल जैन(नागोत्रा),पंचायत समिति सदस्य श्रीमती कमला माली,हिदाराम प्रजापत,मगनलाल सुथार,जयंतीलाल पुरोहित,विधालय के शिक्षक यसवंत कुमार माली,पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम माली(बलवंतगढ़),पूर्व सरपंच जोगाराम मेघवाल,गुलाबसिंह राव,सुरेश पुरोहित,वार्ड पंच जितेन्द्रसिंह सोलंकी,वार्ड पंच मगनलाल प्रजापत,वार्ड पंच नारायण घांची,अक्षयपालसिंह तंवर,शंकरलाल राणा,नेनमल प्रजापत,नींबाराम देवासी,किशोर रावल,थानाराम माली समेत विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे व कार्यक्रम के मंच संचालन यसवंत कुमार माली ने किया।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply